CTET Cut Off 2023 : देखें General, OBC, SC, ST, के लिए न्यूनतम कटऑफ अंक

CTET Cut Off 2023 : देखें General, OBC, SC, ST, के लिए न्यूनतम कटऑफ अंक

CTET Cut Off 2023: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन हर साल अध्यापक पात्रता परीक्षा आयोजित करता है, ऐसे में इस साल भी CTET आवेदन की शुरुआत 27 अप्रैल 2023 हुई थी, और उम्मीदवारों के पास 26 मई तक आवेदन भरने का समय है। जिसके बाद आवेदन किये उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा, और इसकी परीक्षा जुलाई 2023 में आयोजित की जाएगी, जिसके बाद CTET रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

 

आधिकारिक वेबसाइट – https://ctet.nic.in/ पर CTET Admit Card और सीटेट सिलेबस उपलब्ध कराया गया था। इसके अलावा आज हम इस लेख के जरिए आपको CTET Cut Off के बारे में बताएंगे, जिससे आपको पता चल पाएगा कि परीक्षा में सफल होने के लिए आपको न्यूनतम कितने अंको की आवश्यकता होगी।

CTET Cut Off 2023 – कटऑफ अंक / प्रतिशत क्या है?

CTET Cut Off Marks 2023 की बात करें तो सामान्य वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों को इसे उत्तीर्ण करने के लिए CTET परीक्षा में कम से कम 90 अंक (60 प्रतिशत) प्राप्त करने की आवश्यकता है। दूसरी ओर, आरक्षित श्रेणी के छात्रों को CTET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए न्यूनतम 82 अंक (55 प्रतिशत) प्राप्त करने की आवश्यकता है।

 

उम्मीदवार परीक्षा में अधिकतम 150 अंक प्राप्त कर सकते हैं। नीचे दी गई जानकारी की मदद से आप इसे बेहतर ढंग से समझ सकते हैं –

  1. सामान्य वर्ग के लिए सीटीईटी उत्तीर्ण अंक : उम्मीदवारों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 150 में से 90 अंक प्राप्त करने होंगे।
  2. एससी/एसटी के लिए सीटीईटी उत्तीर्ण अंक : उम्मीदवारों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 150 में से 82.5 अंक प्राप्त करने होंगे।
  3. ओबीसी के लिए सीटीईटी उत्तीर्ण अंक : सीटीईटी उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवारों को 150 में से 82.5 अंक प्राप्त करने होंगे।

नीचे श्रेणी की मदद से आप आरक्षित और अनारक्षित श्रेणी के CTET Cut Off के बारे में और भी विस्तार से समझ पाएंगे –

श्रेणी CTET Cut Off Marks Minimum Qualifying Marks
General/ EWS 60% 90
Other Backward Classes (OBC) 55% 82.5
Scheduled Caste (SC) 55% 82.5
Scheduled Tribe (ST) 55% 82.5

CTET परीक्षा का पैटर्न

CTET की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए आपको CTET Exam Pattern के बारे में पता होना चाहिए जो निम्नलिखित है –

CTET Cut Off 2023 : देखें General, OBC, SC, ST, के लिए न्यूनतम कटऑफ अंक

  • CTET के दोनों पेपर में 150 प्रश्न 150 अंकों के पूछे जाएंगें, इन प्रश्नों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को कुल 150 मिनट अर्थात 2 घण्टे और 30 मिनट दिए जाएंगे।
  • CTET के पेपर-1 में हिंदी, चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागॉजी, अंग्रेजी, पर्यावरण और गणित जैसे विषयों से प्रश्न शामिल होंगें।
  • सीटीईटी पेपर-2 में भाषा-1, भाषा-2, चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागॉजी, विज्ञान और गणित या सामाजिक विज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगें।

CTET की परीक्षा का आयोजन 28 दिसंबर 2022 से लेकर 7 फरवरी 2023 तक हुआ, यह परीक्षा दो पालियों में हुई। पहली पाली में 9:30 से 12 बजे तक प्राथमिक स्तर और 2.30 से 5 बजे तक दूसरी पाली में जूनियर स्तर की परीक्षा हुई। इसके अलावा उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है, कि वे सीटेट प्रैक्टिस सेट को ज्यादा से ज्यादा हल करने का प्रयास करें।

 

 

Important Link

Link Active SERVER I    

SERVER II

Join Us Telegram Click Here
Official Website Click Here

 

Leave a Comment

Your email address will not be published.